Bollywood News


'दिलवाले' ने कमाए 335 करोड़

'दिलवाले' ने कमाए 335 करोड़
हाल ही रिलीज हुई दिलवाले ने दुनियाभर के सिनेमाओं से अब तक 335 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। एक बयान के मुताबिक, रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म ने देश में अब तक 141.58 करोड़ रुपये और दूसरे देशों में 149.80 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है।

बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक ऑनस्क्रीन जोड़ी काजोल और शाहरुख की पर्दे पर लंबे समय बाद एक साथ वापसी के साथ 'दिलवाले' पिछले साल 18 दिसंबर को ऐतिहासिक प्रेम कहानी पर आधारित 'बाजीराव मस्तानी' के साथ एक ही दिन रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों का जोरदार मुकाबला होने की सबको उम्मीद थी।

'दिलवाले' ने खाड़ी देशों में 75 लाख डॉलर अपनी झोली में डाल लिए, जिसके बाद यह वहां सर्वाधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड की दूसरी फिल्म बन गई है। हालांकि ऐतिहासिक प्रेम कहानी वाली रणवीर और दीपिका की मस्तानी ने भी 300 करोड़ की कमाई कर अच्छा कारोबार किया है।

End of content

No more pages to load