फरहान अख्तर की फिल्म 'रॉक ऑन 2' दुनियाभर में 11 नवंबर को रिलीज होगी। यह 2008 की सफल फिल्म 'रॉक ऑन' का सीक्वल है। सीक्वल के निर्माता रितेश सिधवानी ने ट्विटर पर रिलीज की तारीख की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, हैलो! 'रॉक ऑन 2' की रिलीज की तारीख शेयर कर रहा हूं। फिल्म 11.11.2016 को रिलीज होगी।
'रॉक ऑन 2' में प्राची देसाई और फरहान खान जैसे कलाकार हैं। फरहान इसके सह-निर्माता भी हैं। इसमें अर्जुन रामपाल, ल्यूक केनी और पूरब कोहली भी हैं। सुजात सौदागर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में पहली बार फरहान के साथ श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। सीक्वल के काफी बड़े हिस्से की शूटिंग शिलॉन्ग में की जा रही है। 'रॉक ऑन' में संगीत शंकर-एहसान-लॉय का था।

Sunday, January 10, 2016 12:30 IST