Bollywood News


धन्यवाद देतीं प्रियंका को स्टेमोस ने बीच में टोका

बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा बुधवार को 'पीपुल्स च्वॉइस अवॉर्ड' में पसंदीदा अभिनेत्री का पुरस्कार पाने की खुशी में भावुक होकर अपने भाषण में सबको धन्यवाद देने में लगी थीं, लेकिन उनका ज्यादा समय लेना शायद अंतर्राष्ट्रीय अभिनेता जॉन स्टेमोस को नागवार गुजरा और उन्होंने उन्हें बीच में ही टोक दिया।

प्रियंका के धन्यवाद भाषण में उन्हें बीच में ही टोककर जॉन स्टेमोस ने चुटकी लेते हुए कहा, ''यह केवल दो घंटों का शो है।''

एक अंतर्राष्ट्रीय टीवी अभिनेत्री के तौर पर स्थापित करने वाला पुरस्कार लेते समय प्रियंका ने कहा, ''मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करना चाहती हूं जिन्होंने 'क्वांटिको' के लिए वोट किया। अमेरिका में यह मेरा पहला साल है और इस तरह से मुझे स्वीकार करने पर धन्यवाद। मेरी मां, मेरे प्रबंधक, मेरी टीम, लेखक और सभी का धन्यवाद। मैं बेहद खुश हूं।''

इसी पल 'ग्रैंडफादर्ड' के लिए सबसे पसंदीदा अभिनेता का पुरस्कार जीतने वाले स्टेमोस ने प्रियंका को बीच में ही टोककर कहा, 'यह केवल दो घंटो का शो है।'

प्रियंका को हॉलीवुड स्टार विन डीजल ने पुरस्कार प्रदान किया।

End of content

No more pages to load