Bollywood News


श्रुति को पसंद रैपर केंड्रिक का संगीत

श्रुति को पसंद रैपर केंड्रिक का संगीत
अभिनेत्री श्रुति हासन को अमेरिकी रैपर केंड्रिक लैमर का संगीत पसंद है। केंड्रिक आगामी 58वें वार्षिक ग्रैमी पुरस्कार की दौड़ में शामिल हैं। श्रुति ने ट्विटर पर लिखा, `साल 2016 को जबर्दस्त बनाने के लिए आपका शुक्रिया केंड्रिक लैमर। इस बंदे का संगीत बहुत पसंद है।`

केंड्रिक को ग्रैमी पुरस्कारों की अल्बम ऑफ द ईयर, सान्ग ऑफ द ईयर, बेस्ट पॉप डूओ/ग्रुप परफॉर्मेस, बेस्ट डांस रिकॉर्डिग, बेस्ट रैप परफॉर्मेस, बेस्ट रैप/संग कलेबरैशन, बेस्ट रैप सान्ग, बेस्ट रैप अल्बम और बेस्ट म्यूजिक वीडियो जैसी श्रेणियों में नामांकित किया गया है। श्रुति 'लक' फिल्म में अपनी गायकी का कमाल दिखा चुकी हैं।

End of content

No more pages to load