Bollywood News


कृति सेनन अगली बड़ी स्टार : श्यामक

कृति सेनन अगली बड़ी स्टार : श्यामक
मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक डावर ने एक्ट्रेस कृति सनन की तारीफ करते हुए कहा कि कृति सनन बॉलीवुड की अगली बड़ी स्टार हैं। उन्होंने 61वें ब्रिटानिया फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह में अपने नृत्य कौशल से लोगों को लोहा मनवा दिया।

श्यामक ने कहा, 'बॉलीवुड को अगला बड़ा स्टार मिल गया है। कृति सेनन सचमुच चिंगारी है, फिल्मफेयर पुरस्कारों में आप के साथ अभ्यास बहुत मजेदार रहा।'

शाहरुख खान और ऐश्वर्य राय बच्चन जैसे बॉलीवुड कलाकारों के साथ काम कर चुके डावर ने पुरस्कार समारोह में 'दिलवाले' के कलाकारों के लिए भी नृत्य निर्देशन किया।

कृति ने अब तक मात्र दो हिंदी फिल्मों में काम किया है और वह जल्द दिनेश विजन की फिल्म में काम शुरू करने वाली हैं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है।

End of content

No more pages to load