Bollywood News


वेश्या का किरदार निभाएंगी दिव्या दत्ता

हाल ही फिल्म 'चॉक एन डस्टर' रिलीज हुई, इसमें बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या दत्ता के अभिनय की काफी प्रशंसा हो रही है। नकारात्मक भूमिका निभाने के बाद दिव्या अब वेश्या बन गई हैं। रीयल लाइफ में नहीं, रील लाइफ में वो वेश्या के किरदार में नजर आएंगी। दिव्या दत्ता का कहना है कि उन्होंने इससे पहले कभी ऐसा किरदार नहीं निभाया और यह उनके लिए मजेदार होगा। सूत्रों का कहना है कि इस रोल के लिए दिव्या वेश्याओं से मिलेंगी और उनके रहन-सहन, तौर-तारीके, बोलने का अंदाज जैसी चीजों को बरीकी से देखेंगी।

दिव्या दत्ता ने बताया कि यह फिल्म कोलकाता के रेड लाइट इलाके सोनागाछी की वेश्याओं के बच्चों पर बने वृत्तचित्र 'बॉर्न इन टू ब्रोथेल्स" पर आधारित है। गौरतलब है कि इस वृत्तचित्र को 2004 का ऑस्कर मिला था।

अरूप दत्ता के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म में दिव्या मुख्य किरदार निभाएंगी। मार्च में फिल्म की शूटिंग शुरू होने की संभावना है। शूटिंग कोलकाता में कहानी से जुड़े इलाकों में होगी। फिल्म में सपना पब्बी और सीमा बिस्वास भी अहम रोल में नजर आएंगी। हैं। दिव्या ने कहा कि ' मैं पहली बार किसी फिल्म में वेश्या की भूमिका में नजर आएंगी। यह किरदार मुश्किल और जिंदगी के करीब होगा, इसलिए इसे निभाना मजेदार होगा। 'दिव्या इन दिनों 'इरादा' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें नसीरूउद्दीन शाह और अरशद वारसी भी है।

End of content

No more pages to load