Bollywood News


फिल्मी करियर देता है फिट रहने की प्रेरणा : फरहान

फिल्मी करियर देता है फिट रहने की प्रेरणा : फरहान
बॉलीवुड के ऑलराउंडर कलाकार फरहान अख्तर का मानना है कि फिल्मी करियर फिट रहने की प्रेरणा देता है। फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदारों के चलते वह फिट हैं। उन्हें हाल में बिजॉय नांबियार की फिल्म 'वजीर' में देखा गया।

फरहान ने यहां कहा, 'मुझे लगता है कि हम (कलाकार) भाग्यशाली हैं, इसका कारण है फिट रहना। आपको प्रस्तुति देने के लिए इसके (फिटनेस)लिए कुछ करना पड़ता है, इसलिए आपको फिट रहने के लिए अधिक प्रेरणा मिलती है।'

फरहान ने फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' के लिए 13 महीने तक काम किया। नांबियार के निर्देशन में उन्हें फिट होने की जरूरत थी, जिसके लिए उन्होंने कई महीनों तक छरहरी काया पाने के लिए प्रशिक्षण लिया।

यह पूछे जाने पर कि क्या अनियमित वर्कआउट शेड्यूल और खानपान में बदलाव से कलाकारों के स्वास्थ्य में प्रभाव डालता है? उन्होंने कहा, 'यह आपको अच्छा दिखाती है।' फरहान की आगामी फिल्म 'रॉक ऑन 2'है।

End of content

No more pages to load