Bollywood News


प्रियंका चोपड़ा के प्रोडक्‍शन हाउस की डेब्‍यू फिल्‍म में अनुष्‍का शर्मा

प्रियंका चोपड़ा और अनुष्‍का शर्मा पिछले साल जोया अख्‍तर की फिल्‍म 'दिल धड़कने दो' में स्‍क्रीन शेयर करते हुए नजर आई थीं। एक बार फिर ये दोनों साथ काम कर सकती हैं, लेकिन को-एक्‍टर्स के रूप में नहीं। बताया जा रहा है कि अनुष्‍का ने प्रियंका के प्रोडक्‍शन हाउस पर्पल पेब्‍बल पिक्‍चर्स में बनने वाली पहली फिल्‍म साइन की है।

सूत्र की मानें तो अनुष्‍का फिल्‍म में एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगी। हालांकि प्रियंका इस फिल्‍म में एक्टिंग करेंगी या नहीं यह अभी तय नहीं हुआ है। वैसे प्रियंका अपनी अगली फिल्‍म 'जय गंगाजल' में पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रही हैं।

बताया जा रहा है कि प्रियंका के प्रोडक्‍शन हाउस में बनने वाली पहली फिल्‍म को एक फीमेल डायरेक्‍टर निर्देशित करेगी। इस फिल्‍म की शूटिंग दिसंबर के महीने में शुरू हो सकती है।

हालांकि प्रियंका के प्रवक्‍ता ने इस खबर का खंडन किया है। उनका कहना है कि ऐसा कुछ नहीं है, प्रियंका शुरुआत में सिर्फ रीजनल फिल्‍में प्रोड्यूस करना चाह रही हैं।

लेकिन प्रोडक्‍शन हादस से जुड़े सूत्र ने खबर की पुष्टि की है। सूत्र ने बताया, 'यह पहला मौका होगा जब कोई बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अपनी कॉम्पिटीटर को लेकर फिल्‍म बनाएगी। फिल्‍म के प्री-प्रोडक्‍शन का काम चल रहा है, जल्‍द से जल्‍द पेपर वर्क पूरा हो जाएगा। इसके बाद फिल्‍म की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।'

End of content

No more pages to load