Bollywood News


18 की होने तक किसी को मुझमें दिलचस्पी नहीं थी : सनी लियोन

कनाडाई मूल की बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी का कहना है कि 18 बरस की होने तक लड़के उनमें दिलचस्पी नहीं लेते थे। अभिनेत्री ने कहा कि वह 18 बरस की होने तक अल्हड़ टाइप की और औसत दर्जे की लड़की थी।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक सनी ने अपने एक बयान में कहा, 'मैं कॉलेज के दौरान औसत दर्जे की छात्रा रही। लेकिन मैं कारोबार और मार्केटिंग की शौकीन थी। मैं किशोरावस्था में बेवकूफ-सी थी और मेरे कोई ज्यादा दोस्त नहीं थे।'

उन्होंने कहा, 'मैं वीडियो एडिटिंग, फोटोशॉप में काम करने के अलावा और भी बहुत कुछ करना जानती थी। आमतौर पर 18 से 19 साल की लड़की इतना कुछ नहीं जानती है। यह भी बता दूं कि 18 की होने तक किसी लड़के को मुझमें दिलचस्पी नहीं थी।'

अभिनेत्री सनी अपनी अगली फिल्म 'मस्तीजादे' के रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं। सनी लियोन बॉलीवुड में कदम रखने से पहले भारतीय मूल की लोकप्रिय कनाडाई पोर्न स्टार थीं। हाल ही में एक समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में एंकर ने सनी लियोन से उनके पोर्न स्टार वाले जीवन पर सवाल किए थे और उन्होंने बेहिचक जवाब दिए थे।

End of content

No more pages to load