Bollywood News


तिग्मांशु की छिपी प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की योजना

'साहेब बीवी और गैंगस्टर' और 'पान सिंह तोमर' जैसी फिल्मों से पहचान बना चुके राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक तिग्मांशु धूलिया की योजना अब देश के दूरदराज इलाकों में छिपी प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की है। वह अपने बैनर तिग्मांशु धूलिया फिल्म्स के तहत इस दिशा में कुछ करना चाहते हैं।तिग्मांशु की टीम नई प्रतिभाओं की खोज के लिए राज्यों के दूरदराज के इलाकों की यात्रा करेगी और तिग्मांशु वहां उनके लिए कार्यशालाएं आयोजित करने की योजना बना रहे हैं।

इस बारे में उन्होंने कहा, "हम निश्चित तौर पर इस पर अमल करने जा रहे हैं। वर्तमान में हम राज्यों का दौरा करने की योजना बना रहे हैं। जहां हमारी टीम जाएगी और कार्यशाला का आयोजन करेगी।"

उन्होंने कहा, "इस मंच के माध्यम से हमें ज्यादा से ज्यादा प्रतिभा निखारने की जरूरत है। हम लेखक और कलाकारों के लिए उत्साहित हैं और मैं खुद इस पूरी प्रक्रिया में शामिल रहूंगा।"

End of content

No more pages to load