शाहरुख ने की 'असहिष्णुता' से तौबा

Wednesday, February 03, 2016 12:30 IST
By Santa Banta News Network
'असहिष्णुता' पर अपनी टिप्पणी को लेकर बवाल होने के कुछ महीने बाद अभिनेता शाहरुख खान ने इस विवादास्पद मुद्दे पर दोबारा नहीं बोलने का विकल्प चुना और इस विषय पर एक सवाल को टाल गए। वह यहां एडुटेनमेंट थीम पार्क किडजानिया के बारे में बात करने आए थे। 50 वर्षीय शाहरुख ने कहा कि यह कार्यक्रम ऐसे विषयों के बारे में बात करने के लिए सही मंच नहीं है।

यह पूछे जाने पर क्या असहिष्णुता जैसे राष्ट्रीय विषयों पर अपने विचार जाहिर करने में फिल्मी हस्तियों को सचेत रहना चाहिए, उन्होंने कहा, 'मैं एक चीज समझ गया हूं कि किसी को भी मंच को ध्यान में रख कर चीजों के बारे में बोलना चाहिए। मुझे लगता है कि असहिष्णुता के बारे में बात करने के लिए यह सही मंच नहीं है।' उन्होंने कहा, 'हम किसी और मंच पर मिलेंगे और इस बारे में बात करेंगे, जहां लोग असहिष्णुता पर चर्चा कर रहे हों।'

शाहरुख ने बच्चों पर कहा, 'मेरे बच्चे मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं।' उनकी तीन संतानें हैं... आर्यन, सुहाना और अबराम। उनकी शादी निर्माता... डिजाइनर गौरी खान से हुई है। उन्होंने कहा कि वह नहीं कहेंगे कि वह अपने बच्चों के बारे में सब कुछ समझते हैं, लेकिन 10 से 12 घंटे की शूटिंग के बाद वह घर जाते हैं और अपने बच्चों के साथ वक्त बिताते हैं... मैं जानता हूं कि उनका सबसे अच्छा दोस्त हूं जिनके साथ वे कुछ भी साझा कर सकते हैं। मैं उनसे दोस्त की तरह बर्ताव करता हूं।
परम सुंदरी: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर स्टारर रोमांटिक कॉमेडी अगस्त में रिलीज़ के लिए तैयार!

बॉलीवुड की साल की सबसे बहुप्रतीक्षित प्रेम कहानियों में से एक के लिए तैयार हो जाइए! सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर पहली

Monday, July 14, 2025
एटली की ग्रैंड स्पेक्टैकल 'एए22 एक्स ए6' में अल्लू अर्जुन निभाएंगे चार भूमिकाएँ: भारतीय सिनेमा में एक क्रांतिकारी बदलाव!

तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपने करियर की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू करने वाले हैं

Monday, July 14, 2025
राजकुमार राव इन दिग्गजों से प्रेरणा लेने की यादें ताज़ा करते हैं!

इस पीढ़ी के सबसे होनहार अभिनेताओं में से एक, राजकुमार राव, फिल्मफेयर के प्रधान संपादक जितेश पिल्लई द्वारा होस्ट किए

Monday, July 14, 2025
'धड़क 2' ट्रेलर: सिद्धांत और तृप्ति स्टारर कहानी जोड़ने जा रही है रोमांटिक ड्रामा में नया अध्याय!

धड़क 2 का आधिकारिक ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और इसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। सिद्धांत चतुर्वेदी और

Saturday, July 12, 2025
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' का एक्शन, इमोशन और कन्फ्यूजन से भरपूर मजेदार ट्रेलर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Friday, July 11, 2025