जानी मानी एक्ट्रेस पूनम ढिल्लो डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की फिल्म 'एमएसजी द वॉरियर' में एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी।
डेरा प्रमुख सिंह ने गुरमीत राम रहीम सिंह ने एक बयान में कहा, ''एमएसजी द वॉरियर' एक हॉलीवुड स्टाइल फिल्म है और इसका निर्देशन अमेरिका बेस्ड एनआरआई सुखवंत सिंह करेंगे। फिल्म की स्क्रिप्ट भी उन्होंने ही लिखी है। एक हॉलीवुड एक्ट्रेस और जानी मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम ढिल्लो भी फिल्म में अहम भूमिकाएं निभांएगी।'
सिंह फिलहाल अपनी तीसरी फिल्म 'एमएसजी ऑनलाइन गरुकुल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने फिल्म के बारे में कहा, 'आमतौर पर योद्धा जमीन, अपने साम्राज्य के विस्तार और दौलत के लिए लड़ते दिखते हैं, लेकिन इस फिल्म में सच्चे योद्धा के बारे में दर्शाया जाएगा जो महिलाओं के सम्मान के लिए लड़ता है और इसके लिए उसे दुनिया भर में सम्मान मिलता है।'
'एमएसजी द वॉरियर' में पूनम ढिल्लों
Wednesday, February 03, 2016 20:30 IST


