Bollywood News


साथी कैदी पर फिल्म बनाएंगे संजय दत्त

इस महीने संजय दत्त रिहा होने वाले हैं, तो जाहिर है उनसे जुड़ी खबरों को जोर कुछ ज्यादा ही रहेगा।यह तो सभी जानते कि जेल से बाहर आने के बाद वे राजकुमार हीरानी के साथ 'मुन्नाभाई सीरीज' की अगली फिल्म करेंगे और अपनी बायोपिक में भी जुटेंगे।

अब खबर है कि इसके अलावा वे एक और फिल्म प्रोड्यूस करेंगे। यह फिल्म जेल के उनके एक साथी के जीवन पर आधारित होगी। कहा जा रहा है कि संजय दत्त ने जेल में सजा काटने के दौरान इस कैदी की कहानी सुनी। यह कहानी उनके दिल को छू गई। उन्होंने तुंरत ही इस कहानी को परदे पर लाने का मन बना लिया।

बताया जा रहा है कि यह कैदी पारिवारिक विवाद के कारण वो जेल में आया था। बता दें कि संजय दत्त को 27 फरवरी को रिहा कर दिया जाएगा। उन्हें अच्छे व्यवहार के कारण सजा में 100 से ज्यादा दिनों की राहत मिली है।जेल की रूल बुक कहती हैं अच्छे व्यवहार के कारण कैदी को 114 दिन जल्दी रिहा किया जा सकता है।

संजय दत्त को गैर कानूनी रूप से हथियार रखने के लिए पांच साल की कैद की सजा सुनाई गई थी। वे मई 2013 से जेल में बंद है और कुछ एक बार पैरोल पर जेल से बाहर आए हैं।

End of content

No more pages to load