Bollywood News


'वजीर' की कमाई निराशाजनक नहीं है : विधु

फिल्म 'वजीर' ने बॉक्स ऑफिस पर 62 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा इस फिल्म को सराहे जाने से काफी खुश हैं।उन्होंने कहा, "मैं खुश हूं कि दुनियाभर में हमारे काम को हर कोई पसंद कर रहा है और इसकी सराहना कर रहा है।"

बयान के मुताबिक, फरहान अख्तर और अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म 8 जनवरी को रिलीज हुई। यह फिल्म घरेलू बाजार में 42 करोड़ रुपये और विदेशी बाजार में 20 करोड़ रुपये में बनाई गई है।

End of content

No more pages to load