Bollywood News


हॉलीवुड में भारतीय एक्टर्स के स्वागत से पूजा खुश

हॉलीवुड में भारतीय एक्टर्स के स्वागत से पूजा खुश
पिछले दिनों खबर आई थी कि पुराने जमाने की बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बत्रा एक बार फिर बड़े परदे पर आने की तैयारियां कर रही हैं। मगर इस बार ये मौजूदगी हॉलीवुड में दर्ज होगी। निश्चित रूप से पूजा के लिए यह एक बड़ा ब्रेक है।

इस पर पूजा का कहना है कि हॉलीवुड में बॉलीवुड एक्टर्स को अपनाए जाने से वो बहुत खुश हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा, निमृत कौर, इरफान ने भी ऐसे ही अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई है।

जानकारी के मुताबिक पूजा हॉलीवुड की साइंस फिक्शन फिल्म 'वन अंडर द सन' में लीड रोल निभाती नजर आएंगी। इसका निर्देशन विंसेंट ट्रेन और रियाना हार्टली ने किया है।

इस बारे में पूजा ने कहा 'भारतीय एक्टर्स को आज से पहले काम नहीं मिलता था। मगर पिछले चार से पांच सालों में बदलाव आया है। चीजें एकाएक बदल गई है। अब तो 'क्वांटिको' और 'होमलैंड' जैसे शो के जरिए भारतीय एक्टर्स को वहां के दर्शक अपना रहे हैं।'

जहां तक सवाल पूजा बत्रा का है तो हिन्दी फिल्म जगत में उन्हें फिल्म 'विरासत' के लिए याद किया जाता है। वो गत दस सालों से लॉस एंजिल्स में रह रही हैं। हॉलीवुड फिल्म में वो एस्ट्रोनॉट की भूमिका में नजर आएंगी।

End of content

No more pages to load