Bollywood News


मोहित सूरी की फिल्म होगी दो महीने लेट

खबर है कि फिल्म निर्देशक मोहित सूरी की फिल्म दो महीने लेट हो जाएगी। इसका कारण है कि फिल्म की लीड जोड़ी की डेट्स साथ में मैच नहीं हो रही है।

जानकारी के मुताबिक चेतन भगत की किताब 'हाफ गर्लफ्रेंड' पर बनने वाली फिल्म इस महीने के अंत तक शुरू होना थी। मगर अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की डेट्स मैच नहीं हो पा रही है।

सूत्र ने बताया 'पहले मेकर्स कास्टिंग को लेकर परेशान हो रहे थे। अब जोड़ी की डेट्स नहीं मिल पा रही है। अर्जुन और श्रद्धा दोनों ही एकसाथ इस डेट पर मौजूद नहीं रह सकेंगे। ऐसे में फिल्म आगे खिसक रही है। अब फिल्म की शूटिंग 'मई' में शुरू होगी।'

पहले इस फिल्म के लिए सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन को फाइनल किया गया था। यह फिल्म साल 2016 में रिलीज होना प्रस्तावित थी। हालांकि बाद में दोनों ही फिल्म से अलग हो गए। मसले अलग-अलग थे। शाहिद कपूर का नाम भी चर्चा में आया मगर अर्जुन और श्रद्धा की जोड़ी फाइनल हुई।

मोहित से बातचीत नहीं हो सकी। मगर इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे खबरी ने बताया 'मेकर्स इस महीने के अंत में शूटिंग शुरू करने की स्थिति में नहीं है। इसके लिए उन्होंने मई में इसकी डेट्स निश्चित की है। फिल्म का प्री-प्रोडक्शन वर्क शुरू हो चुका है।'

बालाजी टेलीफिल्म्स के अमन गिल (सीईओ) ने कहा 'हमने एक्टर्स तय कर दिए हैं। डेट्स के हिसाब से ही शेड्यूल तय किया गया है।'

End of content

No more pages to load