ऑस्कर है कहीं ज्यादा विवादित : अनिल कपूर

Monday, February 08, 2016 18:30 IST
By Santa Banta News Network
अभिनेता अनिल कपूर ने बॉलीवुड में दिए जाने वाले अवार्डस को लेकर होने वाले विवादों पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि ऑस्कर में भी विवाद होते हैं और यहां से ज्यादा होते हैं।

कपूर ने जी सिने अवार्ड्स की घोषणा के लिए आयोजित प्रेस वार्ता में गुरुवार को कहा, `वे कहते हैं कि वहां सब अच्छा-अच्छा है। लेकिन आप नहीं जानते कि वहां क्या चलता है। कई बार वहां ऐसे विवाद होते हैं जो हम अपने यहां सोच भी नहीं सकते। इस साल भी ऑस्कर को लेकर कई विवाद सामने आए हैं। कुछ लोगों को लगता है कि वे निष्पक्ष नहीं हैं। तो वहीं, कई लोगों का मानना है कि नॉमिनेशन में विविधता का अभाव है। ऐसी चीजें होती रहती हैं और अवार्ड के लिए लॉबिंग करना भी इनमें से एक है।`

उन्होंने कहा कि इस साल ऑस्कर में केवल गोरों की फिल्मों को ही नॉमिनेट किया गया और इस मुद्दे पर कई बड़े सितारे बयान दे चुके हैं। कपूर को हाल ही में दिल धड़कने दो के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट सपोर्टिग एक्टर अवार्ड मिला. जी सिने अवार्ड 20 फरवरी को आयोजित किया जाएगा और इसके प्रस्तुतकर्ता शाहिद कपूर और करन जौहर होंगे।
परम सुंदरी: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर स्टारर रोमांटिक कॉमेडी अगस्त में रिलीज़ के लिए तैयार!

बॉलीवुड की साल की सबसे बहुप्रतीक्षित प्रेम कहानियों में से एक के लिए तैयार हो जाइए! सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर पहली

Monday, July 14, 2025
एटली की ग्रैंड स्पेक्टैकल 'एए22 एक्स ए6' में अल्लू अर्जुन निभाएंगे चार भूमिकाएँ: भारतीय सिनेमा में एक क्रांतिकारी बदलाव!

तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपने करियर की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू करने वाले हैं

Monday, July 14, 2025
राजकुमार राव इन दिग्गजों से प्रेरणा लेने की यादें ताज़ा करते हैं!

इस पीढ़ी के सबसे होनहार अभिनेताओं में से एक, राजकुमार राव, फिल्मफेयर के प्रधान संपादक जितेश पिल्लई द्वारा होस्ट किए

Monday, July 14, 2025
'धड़क 2' ट्रेलर: सिद्धांत और तृप्ति स्टारर कहानी जोड़ने जा रही है रोमांटिक ड्रामा में नया अध्याय!

धड़क 2 का आधिकारिक ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और इसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। सिद्धांत चतुर्वेदी और

Saturday, July 12, 2025
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' का एक्शन, इमोशन और कन्फ्यूजन से भरपूर मजेदार ट्रेलर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Friday, July 11, 2025