Bollywood News


'सनम रे' मेरी जिंदगी से मिलती-जुलती : दिव्या

फिल्म-निर्देशक दिव्या खोसला कुमार ने बताया कि उनके निर्देशन में बनी फिल्म 'सनम रे' में उनकी निजी जिंदगी के पहलुओं को दर्शाया गया है। उनका मानना है कि टी-सीरीज के प्रमुख भूषण कुमार के साथ शादी करना नियति और आत्मा का जुड़ाव था।

दिव्या ने साक्षात्कार में कहा, `मैं रूढ़िवादी मध्यम वर्गीय पंजाबी परिवार से हूं। मैं ऐसे परिवार से हूं जहां कोई भी कलाकार बनने या इस उद्योग का हिस्सा बनने के बारे में नहीं सोचता। मुझे लगता है कि यह नियति है कि भूषण ने मेरा सपना पूरा करने के लिए मेरा सहयोग किया।`

उन्होंने कहा, `मेरा मानना है कि भूषण के साथ शादी करना आत्मा का जुड़ाव है। मेरा काम नहीं बल्कि मेरा भाग्य मुझे यहां खींच कर लाया और इसलिए मैं इसे आत्मा का जुड़ाव कह रही हूं।`

दिव्या निर्देशक ही नहीं, बल्कि कलाकार भी हैं, वह २००४ की फिल्म 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और बॉबी देओल के साथ दिखाई दी थीं। इसके बाद उन्होंने फिल्में छोड़ शादी कर ली।

उन्होंने बताया, `फिल्म में मेरी निजी जिंदगी से मिलते-जुलते कई तत्व हैं।`

शादी के नौ साल बाद दिव्या फिल्म 'यारियां' में निर्देशक के रूप में सामने आईं।

फिल्म 'सनम रे' में पुलकित सम्राट, यामी गौतम और उर्वशी रौतेला प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

End of content

No more pages to load