सूरत शहर को सलमान देंगे रिटर्न गिफ्ट!

Thursday, February 18, 2016 12:30 IST
By Santa Banta News Network
सुपरस्टार सलमान खान के 50वें जन्मदिन पर 400 फीट का केक काटकर भव्य आयोजन करने वाले सूरत शहर को खुद सलमान खान बर्थडे का रिटर्न गिफ्ट देने जा रहे हैं।

जी हां, आने वाले शुक्रवार यानी 19 फरवरी की शाम को सूरत में सलमान खान परफॉर्म करने जा रहे हैं। सलमान खान 90 के दशक के हिट नंबर्स पर अपनी परफॉर्मेस देंगे। सलमान अपनी बेबाक और बिंदास डांस अंदाज के लिए जाने जाते हैं। पिछले कई सालों से सलमान ने स्टेज शो से किनारा किया हुआ था, लेकिन सूरत की जनता के प्यार ने उन्हें पिघला दिया।

लोगों ने सलमान खान को अपने बीच परफॉर्म करते हुए अरसे पहले देखा था। गुजरात वालों के लिए ये किसी सपने से कम नहीं है। वे अपने बीच 'दबंग' को परफॉर्म करते हुए देखेंगे, वह भी इतने करीब से कि बस चार कदम बाद उन्हें छू सकें। कार्यक्रम शहर के बीच बने डीआरबी कॉम्पलेक्स में होगा। इसके लिए अभी से तैयारियां जोरों से चल रही हैं।

अपने सूरत के दौरे को लेकर सलमान खान भी बहुत उत्साहित हैं । इस पर सलमान ने कहा , 'काफी दिनों के बाद सूरत जा रहा हूं। इसको लेकर मैं काफी रोमांचित महसूस कर रहा हूं। सूरत के लोगों के बीच परफॉर्म करने का मजा ही कुछ अलग है। लोग आपके हर बीट और थिरकन पर साथ देते हैं। सूरत का खाना मुझे बेहद पसंद है। यहां कपड़े भी मुझे अच्छे लगते हैं, जिन पर खास कलाकारी की होती है वो मेरे दिल के करीब हैं।'
परम सुंदरी: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर स्टारर रोमांटिक कॉमेडी अगस्त में रिलीज़ के लिए तैयार!

बॉलीवुड की साल की सबसे बहुप्रतीक्षित प्रेम कहानियों में से एक के लिए तैयार हो जाइए! सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर पहली

Monday, July 14, 2025
एटली की ग्रैंड स्पेक्टैकल 'एए22 एक्स ए6' में अल्लू अर्जुन निभाएंगे चार भूमिकाएँ: भारतीय सिनेमा में एक क्रांतिकारी बदलाव!

तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपने करियर की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू करने वाले हैं

Monday, July 14, 2025
राजकुमार राव इन दिग्गजों से प्रेरणा लेने की यादें ताज़ा करते हैं!

इस पीढ़ी के सबसे होनहार अभिनेताओं में से एक, राजकुमार राव, फिल्मफेयर के प्रधान संपादक जितेश पिल्लई द्वारा होस्ट किए

Monday, July 14, 2025
'धड़क 2' ट्रेलर: सिद्धांत और तृप्ति स्टारर कहानी जोड़ने जा रही है रोमांटिक ड्रामा में नया अध्याय!

धड़क 2 का आधिकारिक ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और इसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। सिद्धांत चतुर्वेदी और

Saturday, July 12, 2025
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' का एक्शन, इमोशन और कन्फ्यूजन से भरपूर मजेदार ट्रेलर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Friday, July 11, 2025