Bollywood News


रनवीर ने एनबीए मैच के दौरान लुडाक्रिस से की मुलाकात

रनवीर ने एनबीए मैच के दौरान लुडाक्रिस से की मुलाकात
बॉलीवुड अभिनेता रनवीर सिंह ने वेलेंटाइन डे के मौके पर एनबीए ऑल स्टार प्रदर्शनी बास्केटबाल मैच के दौरान अमेरिका के रैपर लुडाक्रिस से मुलाकात की।

यह उनका पहला बास्केटबाल मैच था जिसे लेकर वह काफी उत्साहित दिखे।

'बाजीराव मस्तानी' के कलाकार रनवीर ने रैपर और अन्य संगीतकारों के साथ काफी उत्साह के साथ मैच का आनंद लिया। उन्होंने यहां कुछ तस्वीरें भी लीं जिन्हें सोशल नेटवर्किग साइट ट्विटर पर साझा भी किया।

इन्हीं तस्वीरों में से एक में वह लुडाक्रिस के साथ खड़े हो कर विजयी चिन्ह दर्शा रहे हैं।

रनवीर नेली फुर्टडो, ड्रेक जैसे संगीतकारों से मिल कर काफी खुश दिखे।

यह उनके लिए भावुक समय भी था।

उन्होंने लिखा, "यह रात महान कोबे ब्रायंट की है। मेरे लिए यह भावुक लम्हा है।"

End of content

No more pages to load