फिल्म 'अलीगढ़' में समलैंगिक प्रोफेसर श्रीनिवास रामचंद्र सिरस का किरदार निभाने वाले अभिनेता मनोज वाजपेयी का कहना है कि उनके इस किरदार को निभाने पर उनके परिवार को कोई एतराज नहीं था, क्योंकि वे उनसे प्यार करते हैं और उनकी आलोचना नहीं करते। हंसल मेहता की इस फिल्म में मनोज को किसी अन्य पुरुष के साथ नजदीकियां बनाते दिखाया गया है। फिल्म में इससे संबंधित एक वीडियो सामने आने पर उन्हें निलंबित कर दिया जाता है।
इस किरदार को स्वीकार करने के फैसले पर परिवार की प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर मनोज ने कहा कि पहली बात यह है कि उन्हें उनके अभिनेता बनने पर कोई एतराज नहीं था और दूसरी बात कि उन्हें इस बात से भी कोई परेशानी नहीं थी कि वह पारंपरिक भूमिकाएं नहीं निभाएंगे। फिर उन्हें मेरे इस किरदार को निभाने को लेकर समस्या क्यों होगी?
उन्होंने कहा कि वे मुझसे प्यार करते हैं और मेरी आलोचना नहीं करते। मेरा अपने परिवार के साथ बेहद खूबसूरत रिश्ता है। 'अलीगढ़' में राजकुमार राव पत्रकार की भूमिका में नजर आएंगे। मनोज इस बात को लेकर खुश हैं कि फिल्म के ट्रेलर को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।
समलिंगी किरदार निभाने पर परिवार को ऐतराज नहीं : मनोज वाजपेयी
Tuesday, February 23, 2016 11:30 IST


