रणवीर ने देखी थी परिणीति की अभिनय प्रतिभा

Thursday, February 25, 2016 16:30 IST
By Santa Banta News Network
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का कहना है कि उनकी अभिनय प्रतिभा को सबसे पहले अभिनेता रणवीर सिंह ने देखा था और कहा था कि वह अभिनेत्री बनेंगी। परिणीति के मुताबिक, निर्माता आदित्य चोपड़ा और निर्देशक मनीष शर्मा से भी पहले रणवीर ने उनके भीतर के कलाकार को पहचाना था।

'लेडिज वर्सेस रिकी बहल' में रणवीर के साथ काम चुकीं परिणीति ने यहां जी सिने अवार्डस 2016 में कहा, `रणवीर पहले इंसान थे, जिन्होंने मुझे शीशे के सामने 'शीला की जवानी' गीत पर नृत्य करते देखा था और उन्होंने ही मुझे कहा था कि तुम एक दिन अभिनेत्री बनने वाली हो। और, यह सच हो गया। उन्होंने यह अनुमान आदित्य और मनीष से भी पहले जताया था।`

परिणीति की बातों पर प्रतिक्रिया देते हुए दर्शकों से मुखातिब रणवीर ने कहा, `देखिए मैंने सबसे पहले इस हीरे की तलाश की।`परिणीति ने 2011 में आई फिल्म 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।परिणीति की अगली 'मेरी प्यारी बिंदु' है, जिसका निर्देशन अक्षय रॉय कर रहे हैं। यह बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म है।इस फिल्म में आयुष्मान खुराना भी हैं।
'धड़क 2' ट्रेलर: सिद्धांत और तृप्ति स्टारर कहानी जोड़ने जा रही है रोमांटिक ड्रामा में नया अध्याय!

धड़क 2 का आधिकारिक ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और इसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। सिद्धांत चतुर्वेदी और

Saturday, July 12, 2025
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' का एक्शन, इमोशन और कन्फ्यूजन से भरपूर मजेदार ट्रेलर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Friday, July 11, 2025
आदित्य रॉय कपूर ने ऐर्ब्न्ब के शांत प्रवास के दौरान रोमांस की अफवाहों को हवा दी!

आदित्य रॉय कपूर के सपनों भरे गेटअवे के अंदर: तस्वीरें, प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएँ और एक रहस्यमयी हाथ

Thursday, July 10, 2025
हेल्लो, दोस्तों! स्पंजबॉब बड़े पर्दे पर आ रहा है!

पैरामाउंट एनिमेशन और निकलोडियन मूवीज़ ने डोमेन एंटरटेनमेंट और एमआरसी के सहयोग से आगामी द स्पंजबॉब मूवी

Thursday, July 10, 2025
जब आइकॉन्स ट्यून इन करें: क्यों अचानक हर कोई भारत के पहले एआई रॉक बैंड, त्रिलोक के बारे में बात कर रहा है!

विजय देवरकोंडा, भुवन बाम, अपारशक्ति खुराना, वामिका गब्बी और अन्य कलाकार 'त्रिलोक' के साथ जोश में हैं - भारत का

Thursday, July 10, 2025