Bollywood News


अमिताभ संग सेल्फी के लिए बाथरूम में आग्रह

अमिताभ संग सेल्फी के लिए बाथरूम में आग्रह
ऎसा लग रहा है कि मेगास्टार अमिताभ बच्चन के प्रशंसक उनका पीछा हर जगह कर रहे हैं। ऎसी ही एक घटना सामने आई है, जब एक पागल प्रशंसक ने बाथरूम में अमिताभ के साथ सेल्फी लेने का आग्रह किया। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में पोस्ट किया, "मैं अपने जीवन की इस तरह की भयानक घटनाओं से तंग आ चुका हूं।"

अमिताभ ने आगे लिखा, "हाल ही में एक घटना सार्वजनिक शौचालय में हुई...जी हां एक शौचालय में। एक अटेंडेंट मेरे साथ एक सेल्फी खींचना चाहता था। क्या आप पागल हैं। आपने सोच भी कैसे लिया कि मैं इसके लिए मान जाऊंगा।" "पीकू" के अभिनेता ने आगे कहा, "ध्यान रखो दोस्त। यह कोई जगह नहीं है, सेल्फी मांगने की।" अमिताभ को आगामी फिल्म "टी3एन" में विद्या बालन और नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ देखा जाएगा।

End of content

No more pages to load