'मुन्ना भाई' संजय दत्त सजा काटकर जेल से रिहा

Sunday, February 28, 2016 14:30 IST
By Santa Banta News Network
बॉलीवुड के 'मुन्ना भाई' संजय दत्त अपनी सजा पूरी होने के बाद गुरुवार सुबह यहां यरवदा केंद्रीय कारागार (वाईसीजे) से रिहा हो गए। उन्होंने कहा कि आजादी की राह इतनी आसान नहीं है।

संजय दत्त को 1993 में मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोट मामले में अवैध हथियार रखने के लिए पांच साल के सश्रम कारावास की सजा दी थी।

उन्हें 1993 में गिरफ्तार किया गया था। वह विचाराधीन कैदी के रूप में पहले ही 18 महीने की सजा काट चुके थे और बाकी बची सजा काटने के लिए मई 2013 में जेल भेज दिए गए थे।

संजय गुरुवार सुबह यरवदा कारागार से बाहर निकले। उनके हाथ में निजी सामान से भरा एक बड़ा सा थैला और फाइल व कागजात वाली एक पॉलीथिन थी। वह नीले रंग की कमीज व जींस पहने हुए थे।

कारागार के मुख्य दरवाजे के पास पहुंचने के बाद उन्होंने अपना थैला जमीन पर रखा और कारागार की छत पर लहरा रहे तिरंगे को सलाम किया।

सुबह में रिहाई से पूर्व उन्होंने पुलिस और कारागार के स्टाफ का धन्यवाद किया।

जेल के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें लेने के लिए पत्नी मान्यता, उनके बच्चे, बहन एवं पूर्व सांसद प्रिया दत्त और उनके वकील, फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी व हजारों प्रशंसक मौजूद थे। देश-विदेश की मीडिया का भी जमावड़ा लगा हुआ था।

जेल से बाहर आने के बाद वह सीधे पुणे हवाईअड्डे पहुंचे। संजय वहां से मुंबई जाने के लिए चार्टर्ड विमान में सवार हो गए।

इस बीच संजय ने मीडिया से छोटी सी बातचीत में कहा, "मैं यहां उनके (प्रशंसक) समर्थन की वजह से हूं। मेरे दोस्तों, आजादी की राह आसान नहीं है।"
ब्लैक एंड व्हाइट बिकिनी पहन पूल किनारे खड़ी हो कर पूनम पांडे ने दिये कामुक पोज़!

भारतीय मॉडल और एक्टर्स पूनम पांडे हमेशा ही सोशल मीडिया पर अपनी हॉट और सेक्सी फोटो, वीडियो शेयर करके फैंस को

Tuesday, June 10, 2025
शिल्पा शेट्टी ने क्रोएशिया में गोल्डन अंदाज़ के साथ मनाया अपना 50 वां जन्मदिन!

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर सबसे लोकप्रिय सेलेब्रिटीज़ में से एक हैं। वह अपनी निजी जिंदगी से लेकर

Tuesday, June 10, 2025
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में धमाकेदार तरीके से हुई नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी!

पंजाब की कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे और कॉमेडियन नवजोत सिंह सिद्धू को पुलवामा आतंकी हमले पर उनके

Monday, June 09, 2025
आशीष दीक्षित ने कैमरे के पीछे भी अपनी ब्रह्मचारी भूमिका को बखूबी निभाया!

एक ऐसे उद्योग में जहां रोमांटिक केमिस्ट्री अक्सर केंद्र में रहती है, अभिनेता आशीष दीक्षित एक ब्रह्मचारी पति की भूमिका

Monday, June 09, 2025
ईशा गुप्ता के ब्लैक बिकिनी कामुक लुक ने की हॉटनेस की सारी हदें पार, वीडियो वायरल!

सोश्ल मीडिया पर ट्रैंडिंग मॉडल ईशा गुप्ता ने एक बार फिर से अपने सेक्सी फिगर के द्वारा लोगों का खूब ध्यान आकर्षित किया

Monday, June 09, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT