Bollywood News


सोनम की 'नीरजा' महाराष्ट्र में कर मुक्त

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अभिनीत फिल्म 'नीरजा' को महाराष्ट्र में कर मुक्त कर दिया गया है। राम माधवानी निदेर्शित फिल्म 'नीरजा' में सोनम कपूर ने विमान सहायिका नीरजा भनोट का शीषर्क किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी कराची में विमान अपहरण के इर्द-गिर्द घूमती है कि नीरजा यात्रियों की जान बचाने के लिए किस प्रकार लड़ी।

सांसद पूनम महाजन राव ने नीरजा को कर मुक्त करने का प्रस्ताव रखा, जिसे मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने स्वीकार कर लिया।फॉक्स स्टूडियो के निर्माता विजय सिंह ने एक बयान में कहा, 'एक 23 साल की सामान्य लड़की के असामान्य स्थितियों में किये गये काम को पहचानने के लिए महाराष्ट्र सरकार को बहुत धन्यवाद। हम सच में सरकार के इस कदम के लिए आभारी हैं। सरकार की इस पहल से बहुत से लोग नीरजा से प्रभावित होकर अपने जीवन में कुछ विशेष करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।' शुक्रवार को प्रदर्शित फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

End of content

No more pages to load