Bollywood News


सूरज पंचोली बोले मावरा होकेन और मेरे बारे में अफवाहें गलत

बॉलीवुड अभिनेता सूरज पंचोली ने पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा होकेन के साथ अपने संबंधों को लेकर उठ रही उन अफवाहों को खारिज किया है, जिनमें कहा जा रहा है कि उन दोनों के बीच दोस्ती से बढ़कर भी कुछ है।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सूरज फिल्म 'सनम तेरी कसम' की अभिनेत्री मावरा के साथ डेटिंग कर रहे हैं। एक अन्य खबर के मुताबिक मावरा की फिल्म के प्रचार के लिए दोनों का संबंध जोड़ा जा रहा है।

सूरज ने बीते शुक्रवार को ट्विटर पर इन खबरों को अफवाह बताया। 'हीरो' के अभिनेता ने लिखा, "मावरा होकेन और मेरे बारे में ये खबरें झूठी हैं। मैं नहीं जानता कि कुछ लोगों को ये विचार कहां से आते हैं।"

सूरज हाल ही में एक संगीत वीडियो 'जीएफ बीएफ' में दिखाई दिए थे, जिसमें उनके साथ जैकलिन फर्नाडीस भी थीं।

End of content

No more pages to load