Bollywood News


अक्षय '2.ओ' के लिए तैयार

अक्षय '2.ओ' के लिए तैयार
बॉलीवुड के एक्शन स्टार अक्षय कुमार सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म '2.ओ' की शूटिंग में शामिल होने रविवार को यहां पहुंचे।

फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, `अक्षय आज सुबह शहर पहुंचे। वह सोमवार से फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं और वह अगले कुछ सप्ताह तक लगातार शूटिंग करेंगे।`

फिल्म में अक्षय नकारात्मक भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म के साथ वह तमिल फिल्म उद्योग में कदम रखने जा रहे हैं।सूत्र ने कहा, `इस दौरान अक्षय और रजनीकांत के बीच मारधाड़ वाले दृश्य फिल्माए जाएंगे। प्रथम दो दिन, निर्देशक शंकर स्थानीय स्टंटमैन के साथ डमी वीडियो फुटेज शूट करेंगे और मारधाड़ वाले दृश्य अक्षय और रजनीकांत के साथ शूट होंगे।`

लयका प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित फिल्म में एमी जैक्सन भी प्रमुख भूमिका में हैं।'2.ओ' रजनीकांत की फिल्म 'एंथीरन' का सीक्वल है। इसका संगीत दो बार ऑस्कर जीत चुके संगीतकार ए.आर. रहमान ने दिया है।

End of content

No more pages to load