जी सिने अवार्ड्स में 'बाजीराव मस्तानी' की बड़ी जीत

Wednesday, March 09, 2016 20:30 IST
By Santa Banta News Network
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के लिए शनिवार को जी सिने अवॉर्ड्स-2016 दोहरी खुशी लेकर आया। पुरस्कार समारोह में उनकी दोनों फिल्में 'पीकू' और 'बाजीराव मस्तानी' छाई रहीं।संजय लीला भंसाली की 'बाजीराव मस्तानी' को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और रणवीर सिंह को इसके लिए दिए गए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार सहित कई पुरस्कार मिले, जबकि दीपिका और अमिताभ बच्चन दोनों को 'पीकू' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला।

'बाजीराव मस्तानी' ने 11 पुरस्कारों पर कब्जा जमाया और इसके अलावा दीपिका को इस फिल्म के लिए व्यूअर्स च्वाइस वर्ग में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला, जिससे इस फिल्म ने कुल 12 पुरस्कार हासिल कर लिए।रणवीर ने अमिताभ के साथ सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार साझा किया। अमिताभ को 'पीकू' के अपने किरदार के लिए यह पुरस्कार मिला।हालांकि यह पुरस्कार समारोह यहां पिछले महीने आयोजित हुआ था, लेकिन समारोह शनिवार रात छोटे पर्दे पर पेश किया गया।

शूजित सरकार की 'पीकू' ने कई तकनीकी पुरस्कारों पर भी जीत हासिल की।दीपिका की ओर से रणवीर ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की ट्रॉफी स्वीकार की जो अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'एक्सएक्सएक्स : द रिटर्न ऑफ जेंडर केज' की विदेश में शूटिंग में व्यस्त होने के कारण समारोह में शरीक नहीं हो पाईं।'पीकू' के लिए जूही चतुर्वेदी को सर्वश्रेष्ठ पटकथा, सर्वश्रेष्ठ संवाद और सर्वश्रेष्ठ कहानी का पुरस्कार दिया गया।
समंदर के पास अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करके नेहा शर्मा ने बढ़ाया सोश्ल मीडिया का तापमान!

हिंदी सिनेमा की युवा खुबसूरत अदाकारा नेहा शर्मा फिल्म 'तान्हाजी' से काफी लोकप्रियता हांसिल कर चुकी हैं| अभिनेत्री

Monday, April 21, 2025
सस्पेंस और थ्रिल से भरी रानी मुखर्जी स्टारर 'मर्दानी 3' की रिलीज़ डेट जारी!

फिल्म 'मर्दानी' और 'मर्दानी 2' से सबको हैरान करने के बाद रानी मुखर्जी अब इस कहानी का तीसरा भाग 'मर्दानी 3' लेकर

Monday, April 21, 2025
रुबीना और असीम के झगड़े से लेकर लवकेश कटारिया के मेंटर टेकओवर तक, 'बैटलग्राउंड' शो ने हर तरफ से वायरल!

एक सप्ताह बीत गया, घर में अराजकता का माहौल था और बैटलग्राउंड पीछे हटने को तैयार नहीं था। इस सप्ताह बैटलग्राउंड

Tuesday, April 15, 2025
अमेज़ॅन एमएक्स प्लेयर शो 'हिप हॉप इंडिया एस 2' में रूल ब्रेकरज़ के लिए लड़े मलाइका अरोड़ा और रेमो!

युद्ध की रेखाएँ खींच दी गई हैं, और आग आधिकारिक रूप से प्रज्वलित हो गई है। इस हफ़्ते रियलमी हिप हॉप इंडिया एस 2, जो

Tuesday, April 15, 2025
स्टार प्लस के शो 'कभी नीम नीम कभी शहद' के लीड अबरार काज़ी ने खोले अपने किरदार उदय के बारे में राज़!

स्टार प्लस एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है अपने नए शो 'कभी नीम नीम कभी शहद' के साथ। ये शो एक

Tuesday, April 15, 2025