'मसान' में अपने अभिनय की प्रतिभा दिखाने के बाद विक्की कौशल ने एक बार फिर 'जुबान' में अपने अभिनय से आलोचकों और दर्शकों को एक बार फिर खुश कर दिया है। विक्की का कहना है कि इस प्रशंसा से उन्हें महसूस होता है कि दिल की बात को सुनने का जो कदम उन्होंने अपने जीवन में उठाया है, वह सबसे अच्छा है।
अभिनेता ने अपने बयान में कहा, `मैं बहुत खुश हूं और मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने मेरी फिल्म देखी। आपके काम के लिए मिली सराहना सबसे अच्छा अहसास होता है।`
विक्की ने कहा, `इस अहसास से मुझे भरोसा होता है कि दिल की बात सुनने का मेरा फैसला सही है। मेरा समर्थन करने वालों को मैं एक बार फिर शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।`'मसान' से बतौर अभिनेता करियर की शुरुआत करने वाले विक्की 'जुबान' में सारा जेन डियाज के साथ हैं।
दिल की बात सुनने का फैसला सबसे सही था : विक्की कौशल
Thursday, March 10, 2016 13:30 IST


