Bollywood News


काश! मैं महिला होता : शाहरुख

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कहा कि कभी-कभी उनके जेहन में ख्याल आता है कि काश! वह एक महिला होते। शाहरुख (50) ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, `मैं अक्सर सोचता हूं कि काश! मैं एक महिला होता। लेकिन, दिमाग में यह ख्याल आने के तुरंत बाद अहसास होता है कि मुझमें हौसला, प्रतिभा, त्याग की भावना, निस्वार्थ प्रेम और खूबसूरती नहीं है। थैंक यू गर्ल्स।`

उन्होंने इस बारे में लाइव वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म 'फेम' पर भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपनी पसंदीदा फिल्मों, किताबों, उनके मतवाले प्रशंसकों और कई चीजों से जुड़े सवालों के जवाब दिए।

शाहरुख ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक विशेष संदेश शेयर करते हुए कहा, `मैं दुनिया की सभी महिलाओं का फैन हूं। मैं आप सभी से बराबर प्यार करता हूं। महिलाओं को उन कामों को करने के लिए ज्यादा से ज्यादा हिम्मत व आजादी मिले, जिन्हें वे करना चाहती हैं। मैं इस महिला दिवस पर सभी महिलाओं का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।` शाहरुख की आगामी फिल्म 'फैन' 15 अप्रैल को रिलीज होगी।

End of content

No more pages to load