Bollywood News


विपुल अमृतलाल शाह की 'नमस्ते इंग्लैंड' का एक नया पोस्टर हुआ रिलीज!

फ़िल्म "नमस्ते इंग्लैंड" की नई रिलीज की तारीख को जारी करने के बाद, अब फ़िल्म के निर्माताओं ने अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा अभिनीत फिल्म का एक नया पोस्टर जारी कर दिया है।

विपुल अमृतलाल शाह की नमस्ते इंग्लैंड अब 19 अक्टूबर 2018 यानी दशहरे के शुभ अवसर पर रिलीज होगी।

विपुल अमृतलाल शाह की 'नमस्ते इंग्लैंड' एक युवा और ताज़ा कहानी है जिसमे दो व्यक्ति जसमीत और परम की यात्रा को दर्शाया गया है। फ़िल्म के नए पोस्टर में, दोनों बाइक पर अपनी यात्रा की शुरुवात करने के लिए तैयार नज़र आ रहे है।

फ़िल्म में भारत और यूरोप के खूबसूरत लैंडस्केप में इनकी प्रेम कहानी को ट्रैक किया जाएगा जिसकी शुरुवात पंजाब के लुधियाना से होती है जिसके बाद अमृतसर, ढाका और फिर पेरिस से ले कर ब्रसेल्स और अंत में लंदन का दीदार किया जाएगा।

विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित और निर्देशित, फिल्म को ब्लॉकबस्टर मूवी एंटरटेनर्स के साथ मिलकर पेन फिल्म और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत किया गया है।

'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग शुरू हो चुकी है और 19 अक्टूबर, 2018 के दिन नज़दीकी सिनेमाघरों में प्रशंसकों से रूबरू होगी।

End of content

No more pages to load