Bollywood News


आर्यन खान के बाद अब सुहाना खान के डेब्यू की बारी

आर्यन खान के बाद अब सुहाना खान के डेब्यू की बारी
बॉलीवुड में नेपोटीज़्म और स्टार किड्स का डेब्यू करना कोई नयी बात नहीं है, जितनी चाहे बुराई की जाए लेकिन इस नेपोटीज़्म ने हमें रणबीर कपूर, अलिया भट्ट करीना कपूर और सोनम कपूर जैसे कई बेहतरीन कलाकार भी दिए हैं!

कुछ वक़्त पहले ही स्टूडेंट ऑफ़ द इयर 2 से चंकी पाण्डेय की सुपुत्री आनन्या पाण्डेय ने टाइगर श्रॉफ के अपोजिट अपना डेब्यू किया था, फिल्म चली नहीं लेकिन आनन्या के किरदार के लिए उन्हें खूब तारीफ मिली थी और हाल ही में आई हॉलीवुड फिल्म `द लायन किंग` के हिंदी वर्ज़न से शाहरुख खान के सुपुत्र आर्यन खान ने भी अपना डेब्यू किया, फिल्म में वो फिल्म के लीड करैक्टर सिम्बा की आवाज़ थे.

और अब खबर है कि आर्यन के बाद अब सुहाना खान भी फिल्म जगत में कदम रखने के लिए तैयार हैं. शाहरुख़ और गौरी खान की बेटी सुहाना खान जल्दी ही एक शॉर्ट फिल्म `द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू` से फ़िल्मी दुनिया में कदम रखने वाली हैं, फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी हो चूका है जिसमे सुहाना अपने स्टाइलिश अंदाज़ में नज़र आ रही हैं.

View this post on Instagram

#thegreypartofblue art by @olsdavis

A post shared by Theo Gimeno (@theodoregimeno) on



गौरतलब है की सुहाना ने हाल ही में अपनी ग्रेजुएशन ख़तम की है और अब वो अपने करियर पर पूरी तरह फोकस करना चाहती हैं, सोशल मीडिया पर सुहाना के फैंस दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं जो उन्हें उनके डेब्यू के लिए शुभकामनाएं भी दे रहे हैं.

End of content

No more pages to load