Bollywood News


सुपर 30 निकली गली बॉय से आगे: 26वें दिन तोड़ा ये रिकॉर्ड!

रितिक रोशन की हालिया रिलीज़ फ़िल्म 'सुपर 30' को दर्शकों का बेहद अच्छा रिस्पांस मिला है और वो फ़िल्म के कॉलेक्शन्स में नज़र भी आ रहा है।

फ़िल्म ने रिलीज़ के 26वें दिन रणवीर सिंह - आलिया भट्ट की गली बॉय का लाइफटाइम कॉलेक्शन्स (139.38 करोड़) को पार कर लिया है और 139.59 करोड़ की कमाई कर ली है।

फ़िल्म के लिए अच्छा वर्ड ऑफ माउथ और कई राज्यों में फ़िल्म का टैक्स फ्री बनना फ़िल्म के लिए फायदेमंद साबित हुआ है। फ़िल्म ने चौथे हफ्ते में 6 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की और इस हफ्ते अब तक 1.5 करोड़ से ज़्यादा कमा चुकी है, फ़िल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 145 करोड़ के आस पास रह सकता है।

इस तरह फ़िल्म जल्द ही अजय देवगन की सिंघम रिटर्न्स (141 करोड़) और आमिर की ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान (145.29 करोड़) से भी आगे निकल सकती है। फिलहाल सुपर 30 इस साल की 6ठी हाईएस्ट ग्रॉसर बन गयी है।

सुपर 30 गणितज्ञ आनंद कुमार की बायोपिक है जिन्होंने गरीब बच्चों को मुफ्त आईआईटी परीक्षा में सफल होने की कोचिंग दी थी, फ़िल्म में रितिक के साथ मृणाल ठाकुर, नंदिश संधू, पंकज त्रिपाठी, आदित्य श्रीवास्तव और अमित साध ने भी काम किया गई, फ़िल्म का निर्देशन किया है विकास बहल ने और निर्माता है साजिद नाडियाडवाला एंटरटेनमेंट, फैंटम फिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट।

End of content

No more pages to load