Bollywood News


जानिए कब होगी तख़्त की शूटिंग शुरू!

ऐ दिल है मुश्किल की सफलता के बाद करण जोहर ने अपनी फिल्म ''तख़्त' की घोषणा की थी जो कि 'मुग़ल काल' पर बेस्ड एक पीरियड ड्रामा होगी, खबर थी फिल्म की लम्बी चौड़ी स्टार कास्ट होगी जिस में ऐ लिस्ट एक्टर्स 'रणवीर सिंह, अलिया भट्ट, अनिल कपूर, करीना कपूर, भूमी पेड्नेकर, विक्की कौशल और जहान्वी कपूर शामिल होंगे और इस वजह से सबको फिल्म से काफी उम्मीदें भी थी, और अब आखिरकार खबर है कि फिल्म की शूटिंग अगले साल फ़रवरी से शुरु होगी.

फ़िलहाल फिल्म के निर्माता प्री प्रोडक्शन में व्यस्त हैं, क्योंकि फिल्म मुग़ल काल पर बेस्ड एक पीरियड ड्रामा है इसलिए, सेट्स, लोकेशन और बाकी चीज़ों पर खासा ध्यान दिया जा रहा है.

कलंक के बाद करण जोहर 'तख़्त' के साथ कोई रिस्क नहीं लेना चाहते इसलिए खबर है की सभी एक्टर्स के लिए करण खुद वर्कशॉप होस्ट करेंगे जहाँ सबको उनके किरदार और उस वक़्त के हिसाब से बॉडी लैंग्वेज, डिक्शन और हर चीज़ की ट्रेनिंग में करण खुद शामिल रहेंगे.

फिल्म के लिए जहाँ विक्की कौशल और रणवीर सिंह अपना वज़न कुछ कम करेंगे वहीं अनिल कपूर अपने किरदार के लिए वज़न बढाएँगे.

करण जौहर की लास्ट रिलीज़ कलंक से भी लोगों को कुछ यही उम्मीदें थी, फिल्म में सब कुछ था, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, अलिया भट्ट, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर जैसे बड़े स्टार्स, बड़ा बजट, अच्छी खासी पब्लिसिटी पर इन सब के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऐसी पिटी की अपना बजट तक रिकवर नहीं कर पायी थी ऐसे में निर्माताओं को 'तख़्त' से कुछ ज्यादा ही उम्मीदें हैं!

तख़्त मुग़ल शासन काल में हुए दो भाइयों औरंगजेब और दारा शिकोह के बीच हुए युद्ध की कहानी है, फिल्म में विक्की कौशल औरंगजेब के किरदार में, रणवीर सिंह दारा शिकोह, करीना औरंगजेब की बहन जहाँनारा बेगम, और अनिल कपूर शाहजहाँ के किरदार में नज़र आएँगे. फिल्म साल 2020 के अंत तक रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load