Bollywood News


शाहरुख़ खान की जीरो ने किया ये कमाल!

पिछले साल दिसम्बर में आई शाहरुख़ खान, कटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा, आर माधवन स्टारर 'जीरो' बॉक्स ऑफिस पर चाहे कुछ ख़ास कमाल नहीं कर पायी, लेकिन हाल ही में फिल्म ने विक्की कौशल की 'उरी - द सर्जिकल स्ट्राइक' और सलमान की 'रेस 3' को एक रेस में पछाड़ दिया है.

जीरो के ट्रेलर और म्यूजिक को जो ज़बरदस्त रिस्पांस मिला वैसा फिल्म को रिलीज़ के बाद नहीं मिल पाया, और 200 करोड़ के भारी भरकम बजट पर बनी जीरो बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 90 करोड़ रूपए में ही सिमट के रह गयी.

कुछ वक़्त पहले जीरो 'गूगल प्ले मूवीज' पर सबसे ज्यादा देखे जानी वाली फिल्म बन गयी थी और अब जीरो के खाते में एक और खुशखबरी शामिल हो गयी है.

निर्देशक आनंद एल राय की फिल्म के टीवी प्रीमियर को दर्शंकों को काफी अच्छा रिस्पांस मिला और फिल्म ने "उरी - द सर्जिकल स्ट्राइक' और 'रेस 3' को पछाड़ कर लगभग 1 करोड़ इम्प्रेशंस हासिल किये हैं.

2019 के टॉप टीवी प्रीमियर्स की लिस्‍ट में जीरों 6ठे नंबर पर है। ये रही पूरी लिस्ट :

टोटल धमाल: 1,67,93,000

2.0 (हिंदी): 1,65,13,000

लुका छिपी: 1,25,00,000

जंगली: 1,11,77,000

सिम्‍बा: 1,11,02,000

जीरो: 92,60,000

केदारनाथ: 72,88,000

रेस 3: 70,85,000

उरी: द सर्जिकल स्‍ट्राइक: 61,37,000

गली बॉय: 52,08,000

End of content

No more pages to load