Bollywood News


'बधाई हो' का बन सकता है सिक्वेल

पिछले साल आई अयुश्मान खुर्राना और सान्या मल्होत्रा स्टारर 'बधाई हो' को हाल ही में 66वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स में 'बेस्ट पोपुलर फिल्म' से नवाज़ा गया. एक हटके और अलग टॉपिक पर बनी 'बधाई हो' को दर्शकों का ज़बरदस्त प्यार मिला था.

फिल्म में आयुष्मान, सान्या, गजराज राव और नीना गुप्ता. सुरेखा सिकरी सभी के किरदारों ने खूब वाहवाही बटोरी थी. नीना गुप्ता को फिल्म के लिए 'बेस्ट एक्ट्रेस' का क्रिटिक्स फिल्मफेयर अवार्ड, गजराज राव को 'बेस्ट सप्पोर्टिंग एक्टर' का फिल्मफेयर, सुरेखा सिकरी को 'बेस्ट सप्पोर्टिंग एक्ट्रेस' का फिल्मफेयर और 'बेस्ट सप्पोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड' और बेस्ट डायलॉग्स का फिल्मफेयर मिला था.

इतनी तारीफ बटोरने के बाद और अब ख़बरों की माने फिक्म के प्रोडूसर विनीत जैन इसका दुसरा पार्ट बनाने की तयारी में हैं. सूत्रों के मुताबक, 'फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल हो चुकी है और मेकर्स कास्ट को फाइनल करने की तैयारी में हैं।'

फिल्म का नाम 'बधाई हो 2' हो सकता है और यह भी पिछली फिल्म की ही तरह एक हटके टॉपिक पर बेस्ड होगी.

'बधाई हो' में आयुष्मान ने नकुल का किरदार किया था, जो अपनी गर्लफ्रेंड रिनी (सान्या मल्होत्रा) के साथ अपना फ्यूचर प्लान कर रहा है तभी उसे पता चलता है कि उसकी 50 साल की मां फिर से पप्रेग्नेंट है।

End of content

No more pages to load