Bollywood News


पाकिस्तान में परफॉर्म करने पर गायक मीका सिंह की हुई किरकिरी

पाकिस्तान से भारत की दुश्मनी 1947 से चली आ रही है, इस दौरान दोनो देशों के बीच 4 युद्ध भी हो चुके हैं, पहला 1948 में, दूसरा 1965 में, तीसरा 1971 में और 1999 में.

कश्मीर से आर्टिकल 370 और 35A हटने के बाद ये कड़वाहट और बढ़ गयी है, पाकिस्तान ने जहाँ इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत से व्यापार रद्द कर दिया है तो वहीँ भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की डिमांड है कि पाकिस्तान के आर्टिस्ट्स और फिल्मों को भारत में बैन कर दिया जाए और पाकिस्तानी फिल्मों के लोग भी कुछ ऐसा ही सोचते हैं!
ऐसे में सिंगर 'मीका सिंह' को पाकिस्तान जा कर एक शादी में परफॉर्म करना भारी पड़ गया, जी हाल ही में मीका सिंह पाकिस्तान गए थे जहाँ उन्होंने एक शादी में परफॉर्म किया उनकी परफॉरमेंस का विडियो वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर उनकी इस बात को लेकर खूब फजीहत हुई.

खबर है कि इस परफॉरमेंस के लिए उन्हें 1.5 करोड़ रूपए की मोटी रकम मिली है, ये शादी पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ के कज़न की बेटी की थी. कई लोगों ने कमेंट किया कि मीका को देश से ज्यादा पैसों से प्यार है.

अब 1.5 करोड़ रूपए एक परफॉरमेंस के रोज़ - रोज़ थोड़े मिलते हैं साहब.

End of content

No more pages to load