Bollywood News


ईशा गुप्ता स्वतंत्रता दिवस पर गणतंत्र दिवस विश करने पर हुई ट्रोल

ईशा गुप्ता स्वतंत्रता दिवस पर गणतंत्र दिवस विश करने पर हुई ट्रोल
स्वतंत्रता दिवस पर जहाँ भारतीय आजादी का जश्न मानाने में मशरूफ थे वहीँ फिल्मस्टार्स ट्विटर पर देशवासियों और अपने फैन्स को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दे रहे थे, ऐसे में एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी इस जश्न में शामिल हुई.

बस उनसे एक छोटी सी गलती हो गयी, लोगों को स्वतन्त्र दिवस की जगह वे गणतंत्र दिवस की बधाई दे बैठी, जिसके बाद ट्विटर पर बैठी ट्रोल आर्मी हरकत में आ गयी और ईशा पर हमला बोल दिया.


जल्दी ही थोड़ी ही देर बाद उन्होंने लिखा की उनका अकाउंट हैक हो गया था और इस अकाउंट से किसी भी मेसेज का रिप्लाई न करें-



जी, और थोड़ी देर में फिर ईशा ने दोबारा ट्वीट किया और सबको स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी.



अब अकाउंट हैक होने की बात में कितनी सच्चाई है या नहीं ये तो ईशा ही जाने, लेकिन गलती सब से हो जाती है और हो तो मान भी लेनी चाहिए.

ईशा लास्ट फिल्म टोटल धमाल दिखाई दी थी, जिसमे अजय देवगन, माधुरी दिक्षित, अरशद वारसी, अनिल कपूर और जावेद जाफरी भी नज़र आये थे.

End of content

No more pages to load