Bollywood News


सैफ अली खान का मुझे इंटेन्स एक्टरेस कहना मेरे लिए बहुत मायने रखता है - स्मिता तांबे

नेटफ्लिक्स पर हाल ही में शुरू हुई बहुप्रतीक्षित वेब श्रृंखला सेक्रेड गेम्स -2 में सैफ अली खान के साथ प्रतिभाशाली अभिनेत्री स्मिता तांबे नजर आ रही हैं। स्मिता ने एक इंटेलिजेंस अधिकारी रमा की भूमिका निभाई है। रमा, साइबर फोरेंसिक विशेषज्ञ और एथिकल हैकर है।

सिंघम रिटर्न, उमरीका, नूर, रुख और डबल गेम जैसी फिल्मों में और माय नेम इज शीला और हवा वदले हासु इन वेबसीरिज में नजर आयी स्मिता को सेक्रेड गेम्स-2 के लिए अब वाहवाही मिल रही हैं।

लेकिन सह अभिनेता सैफ अली खान द्वारा दी गई प्रशंसा स्मिता तांबे के लिए काफी महत्वपूर्ण है। स्मिता कहती हैं, `मैं कई सालों से सैफ अली खान की बहुत बड़ी प्रशंसक रही हूं। मैं उनसे पहली बार सैक्रेड गेम्स 2 के सेट पर मिली। उनके साथ काम करना यादगार अनुभव रहा। वह एक बेहतरीन अभिनेता हैं। शुटिंग के दौरान मेरे परफॉर्मन्स को देखकर उन्होंने 'तुम काफी इंटेन्स एक्टरेस हो' यह कॉम्पलिमेन्ट दी। उन्होंने की प्रशंसा मेरे लिए काफी मायने रखती हैं।`

मसान निर्देशक नीरज घायवन ने सैक्रेड गेम्स-2 निर्देशित की हैं। स्मिता नीरज के साथ काम करने का अनुभव बताती है, `नीरज काफी शांत स्वभाव के निर्देशक हैं। वह सेट पर भी काफी शांती से काम करना पसंद करते हैं। वह एक्टर्स को अपने अंदाज में आत्मविश्वास से किरदार निभाने का मौका देते हैं।

End of content

No more pages to load