Bollywood News


'घोस्ट स्टोरीज' में साथ नज़र आएंगे जहान्वी कपूर और विजय वर्मा

गली बॉय फेम विजय वर्मा जल्दी ही जहान्वी कपूर के साथ नेटफ्लिक्स की सीरीज 'घोस्ट स्टोरीज' की एक शार्ट फ़िल्म में साथ नज़र आएंगे जिसे ज़ोया अख्तर डायरेक्ट करेंगी।

घोस्ट स्टोरीज नेटफ्लिक्स की 4 शार्ट स्टोरीज की एक सीरीज है जिन्हें ज़ोया अख्तर, अनुराग कश्यप, करण जौहर और दिबाकर बनर्जी डायरेक्ट करेंगे। इससे पहले या चारों 2018 की 'लस्ट स्टोरीज' के लिए भी साथ आ चुके हैं।

जहान्वी और विजय की इस शार्ट फ़िल्म का शूट भी शुरू हो चुका है, ज़ोया अख्तर ने अपने इंस्टाग्राम पर शूट की पिक्चर शेयर की-



जहां जहान्वी ज़ोया अख्तर के साथ पहली बार काम करेंगी वहीं विजय वर्मा ज़ोया के साथ इससे पहले 'गली बॉय' में काम कर चुके हैं।

जहान्वी की अगली फिल्म कार्तिक आर्यन के साथ साल के अंत में दोस्ताना 2 होगी जिसके बाद वे करण जोहर की तख्त में अनिल कपूर, रणवीर सिंह, करीना कपूर, आलिया भट्ट, विकी कौशल और भूमि पेडनेकर के साथ नज़र आएंगी।

End of content

No more pages to load