Bollywood News


सयेरा नरसिम्हा रेड्डी हिंदी टीज़र: अंग्रेजों के खिलाफ उठने वाली पहली आवाज़ की कहानी

साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म `सयेरा नरसिम्हा रेड्डी` का टीज़र आज मलयालम, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी में जारी हो गया है.

सयेरा नरसिम्हा रेड्डी एक ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म है जो कहानी है भारत में अंग्रेजों के खिलाफ उठने वाली पहली आवाज़ नरसिम्हा रेड्डी की जिसे भारत के इतिहास द्वारा भुला दिया गया है. टीज़र हाई क्वालिटी वीएफऐक्स और एक्शन सीन्स से भरपूर है जिससे पता चलता है की फिल्म का बजट भी अच्छा ख़ासा होगा.

aHR0cHM6Ly93d3cueW91dHViZS5jb20vZW1iZWQvWEJXdVNiUU9UZ1U=

खबर ये भी है फिल्म में एक ज़रूरी `वॉर सिक्वेंस` पर 45 करोड़ रुपये खर्च किये गए हैं. टीज़र में सभी किरदार अपने - अपने लुक में बढ़िया लग रहे हैं खासकर अमिताभ बच्चन, जिनके लुक से अंदाज़ा लगाया जा सकता है की फिल्म में एक गुरु तुल्य ऋषि के किरदार में नज़र आएँगे.

हालांकि टीज़र में अमिताभ के किरदार की एक झलक भर मिलती. फिल्म के टीज़र के लिए अमिताभ के फैन्स खासे एक्साइटेड थे क्यूंकि अमिताभ पहली बार साउथ इंडियन स्टार चिरंजीवी के साथ काम कर रहे है और फिल्म से उनका लुक भी बहुत वायरल हुआ था.

सयेरा नरसिम्हा रेड्डी में चिरंजीवी और अमिताभ बच्चन के साथ जगपती बाबु, किचा सुदीप, विजय सेतुपति, नयनतारा, तमन्ना भाटिया, निहारिका, रवि किशन, ब्रह्मजी और कैमिया रोल में अनुष्का शेट्टी नज़र आएंगे.

सयेरा नरसिम्हा रेड्डी का निर्देशन किया है सुरेंदर रेड्डी ने और फिल्म को प्रोडूस किया गया है राम चरण द्वारा. फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load