Bollywood News


12 साल बाद बॉलीवुड में वापसी करेंगी शिल्पा शेट्टी

12 साल बाद बॉलीवुड में वापसी करेंगी शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा से शादी करने के बाद अपनी फैमिली लाइफ पर ध्यान देने के लिए करियर और बॉलीवुड से एक ब्रेक लिया था जो इस साल ख़त्म होने वाला है.

शिल्पा आखिरी बार वैसे ऑनस्क्रीन तो 2014 की फिल्म 'डिश्क्याऊँ' में कैमियो रोल में नज़र आई थी लेकिन बतौर लीड एक्ट्रेस उनकी लास्ट फिल्म 2007 में आई 'अपने' थी और अब 12 साल बाद शिल्पा बॉलीवुड में बतौर अभिनेत्री वापसी करने वाली है.

खबर है की शिल्पा डायरेक्टर सब्बीर खान की फिल्म 'निकम्मा' से बॉलीवुड में कमबैक करने के लिए तैयार हैं, फिल्म में उनके साथ 'मर्द को दर्द नहीं होता' से डेब्यू करने वाले अभिमन्यु दस्सनी और इंटरनेशनल सिंगर एवं डीजे मार्श्मेल्लो के साथ गाना गा चुकी हिंदी गायिका शर्ली सेतिया भी स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे.



फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और शिल्पा हमें अगले साल फिर सिल्वर स्क्रीन पर देखने को मिलेंगी. निकम्मना को डायरेक्ट करेंगे सब्बीर खान और प्रोडूस किया जाएगा सोनी पिक्चर्स और सब्बीर खान फिल्म्स द्वारा.

End of content

No more pages to load