Bollywood News


मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में वापस आ सकता है स्पाइडरमैन!

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में वापस आ सकता है स्पाइडरमैन!
कुछ दिन पहले खबर आई थी की स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम की कामयाबी के बाद मार्वल स्टूडियोज और सोनी के बीच प्रॉफिट शेयरिंग को लेकर हुए विवाद के कारण दोनों प्रोडक्शन हाउस का करार टूट गया है और एक्टर 'टॉम हॉलैंड' और स्पाइडरमैन दोनों मार्वल की आगामी किसी भी फिल्म में नज़र नहीं आएँगे जिसकी वजह से दुनिया भर के करोड़ों फैन्स दुखी थे.

लेकिन जैसा की बॉलीवुड के बादशाह ने कहा है की 'पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त', इस कहानी में भी पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त, खबर है की मार्वल स्टूडियोज और सोनी के बीच स्पाइडरमैन की 6 फिल्मों की डील को लेकर एक बार फिर बातचीत शुरू हुई है.

अगर ये डील कामयाब रहती है तो मार्वल की पहली 2 फिल्मों में स्पाइडरमैन का किरदार निभा चुके एक्टर टॉम हॉलैंड, मार्वल की 6 और फिल्मों में हमें स्पाइडरमैन के रोल में देखने को मिल सकते हैं. आगामी फिल्मों में स्पाइडर मैन के किरदार का कॉलेज का सफ़र दिखाया जाएगा जहाँ वह मार्वल के 2 अन्य सुपरहीरोस फायरस्टार और आइसमैन से मिलता है.

ख़बरों की मानी जाए तो इस डील के बाद मार्वल कॉमिक्स का किरदार 'वेनम' जिस पर पिछले साल बनी फिल्म दर्शकों को पसंद भी आई थी, वह भी मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स में शामिल होगा और सोनी को स्पाइडरवर्स सीरीज पर टीवी प्रोग्राम बनाने के अधिकार मिल जाएँगे. जिसके बाद अब दुनियाभर के फैन्स को उम्मीद है की स्पाइडरमैन एक बार फिर उनकी फेवरेट मार्वल फिल्मों में नज़र आएगा.

End of content

No more pages to load