Bollywood News


सत्ते पे सत्ता रीमेक: अनुष्का शर्मा साइन कर सकती हैं फिल्म

अमिताभ बच्चन - हेमा मालिनी स्टारर 1982 की हिट फिल्म सत्ते पे सत्ता का रीमेक बनाने की चर्चा बॉलीवुड की गलियारों में काफी समय से चल रही है. रीमेक की अनाउंसमेंट से ही कयास लगाये जा रहे हैं फिल्म में लीड रोल में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण दिख सकते हैं लेकिन किसी भी खबर पर अब तक मुहर नहीं लग पायी है.

ऐसे में कहानी में एक नया ट्विस्ट आया है, सुनने मे आ रहा है की अनुष्का शर्मा ये फिल्म साइन कर सकती हैं. ख़बरों की माने तो सत्ते पे सत्ता रीमेक के लिए मेकर्स ने अनुष्का को एप्रोच किया है मगर अनुष्का फ़िलहाल इस प्रोजेक्ट पर विचार कर रही हैं और उन्होंने कुछ भी कन्फर्म नहीं किया है.

अनुष्का की आखिरी फिल्म शाहरुख़ और कटरीना के साथ 'जीरो' थी जो बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पायी. सुई धागा और जीरो की लगातार शूटिंग की वजह से अनुष्का ने फ़िलहाल अपनी पर्सनल लाइफ पर ध्यान देने के लिए एक ब्रेक लिया हुआ है, उनका कहना है की वे अपनी शादीशुदा ज़िन्दगी पर ध्यान देना चाहती हैं.

बहरहाल अनुष्का को ब्रेक लिए अब कुछ महीने बीत भी चुके हैं ऐसे में वे शायद जल्द ही अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर सकती हैं और यह फिल्म अगर सत्ते पे सत्ता रीमेक हो तो यह देखना एक्साइटिंग होगा की इस फिल्म में अनुष्का के अपोजिट लीड किरदार में ऋतिक होंगे या नहीं अगर होंगे ये तो जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर फैन्स को पहली बार साथ दिखेगी.

ऋतिक जल्द ही सिद्दार्थ आनंद की एक्शन फिल्म 'वॉर' में टाइगर श्रॉफ और वानी कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते नज़र आएँगे. फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load