Bollywood News


आलिया - सलमान की इंशाअल्लाह नहीं देखेगी ईद 2020 पर

आलिया - सलमान की इंशाअल्लाह नहीं देखेगी ईद 2020 पर
बीते कुछ वर्षों से संजय लीला भंसाली और सलमान के बीच चल रही कडवाहट ख़त्म हुई और फैन्स एक्साइटेड हो गए की 'हम दिल दे चुके सनम' के बाद दोनों मिलकर बॉक्स ऑफिस पर एक नया धमाका करेंगे. संजय लीला भंसाली की आखिरी दोनों फ़िल्में 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही ऐसे में फैन्स की उत्सुकता बहुत ज्यादा बढ़ गयी.

मगर कुछ दिन पहले खबर आई की अलिया भट्ट और सलमान खान की 'इंशाल्लाह' डिले हो गयी है, इसे अफवाह ही कहा जा रहा था जब तक खुद सलमान ने इस अफवाह पर मुहर लगा कर इसे कन्फर्म नहीं कर दिया. सलमान ने ट्वीट कर अपने फैन्स से कहा की उनकी आगामी फिल्म इंशाअल्लाह डिले हो गयी है लेकिन इसका मतलब ये नहीं की वे ईद पर आएँगे नहीं-



जी, अब अलिया भट्ट के पहली साथ बार काम कर रहे सलमान चाहे भंसाली की इस फिल्म को लेकर सिल्वर स्क्रीन चाहे थोडा लेट आएं लेकिन अपने फैन्स का ध्यान उन्होंने यहाँ भी रखा है क्यूंकि अगले साल ईद पे वे आएँगे ज़रूर.

अब ऐसे में कयास लगाये जा रहे हैं की सलमान की ये ईद रिलीज़ शायद उनकी 2014 की सुपरहिट फिल्म 'किक' का सिक्वल किक 2 हो सकती है जिसकी शूटिंग 2020 के शुरुआत से शुरू होने की खबर है. किक 2 में सलमान के साथ एक बार फिर जैकलीन नज़र आएंगी, साथ ही इस बार एमी जैक्सन और अमायरा दस्तूर भी इस फिल्म में दिखेंगी. किक 2 को साजिद नडियाडवाला डायरेक्ट करेंगे.

फ़िलहाल सलमान की अगली फिल्म उनकी दबंग सीरीज की 'दबंग 3' होगी जिसमे वे किचा सुदीप और साई मांजरेकर के साथ - साथ एक बार फिर सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज़ खान और माहि गिल के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे. दबंग 3 का निर्देशन किया है प्रभु देवा ने और प्रोड्यूस सलमान द्वारा ही किया गया है. फिल्म 20 दिसम्बर रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load