Bollywood News


कश्मीर की आखिरी हिन्दू शासक 'कोटा रानी' पर बनेगी फिल्म

धारा 370 में संशोधन कर कश्मीर को यूनियन टेरिटरी बनाने के सरकार के ऐलान के बाद से ही आर्टिकल 370 और कश्मीर से जुड़े कई मुद्दों पर फ़िल्में बन्ने के ऐलान हो चुके हैं. कई टाइटल्स तक रजिस्टर किया जा चुके हैं. ऐसे में अब खबर है बॉलीवुड जल्द ही कश्मीर की आखिरी हिन्दू शासक 'कोटा रानी' पर भी फिल्म बनाने की तैयारी कर चुका है.

हाल ही में रिलायंस एंटरटेनमेंट और फैंटम फिल्म्स ने उनकी जॉइंट प्रोडक्शन में बन्ने वाली अगली फिल्म 'कोटा रानी' की घोषणा की है जो की कश्मीर की आखिरी हिन्दू शासक कोटा रानी की ज़िन्दगी पर आधारित होगी. फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने ट्वीट ये जानकारी दी-



बता दें की कोटा रानी कश्मीर के लोहार राजवंश के राजा रामचंद्र की पुत्री थी. रामचंद्र के प्रशासक रिन्चन ने बगावत कर रामचंद्र की हत्या करके उनके परिवार को बंधक बना लिया था जिसके बाद आम जनता का विशवास जीतने के लिए रिन्चन ने रामंचंद्र के पुत्र रावन्चंद्र को लार और लद्दाख़ का पशासक नियुक्त किया और रावन्चंद्र की बहन कोटा रानी से विवाह कर लिया. बाद में रिन्चन ने इस्लाम कबूल कर अपना नाम सुल्तान सदरुद्दीन रख लिया. 3 साल शासन करने के बाद उसकी मृत्यु हो गयी जिसके बाद कोटा रानी कश्मीर की शासक बनी.

कहा जाता है की कोटा रानी काफी दूरदर्शी और बुद्धिमान शासक थी और श्रीनगर में उन्होंने 'कुट्टे कोई' कैनाल बनवा कर शहर को बाढ़ से बचाने का कार्य किया था. लेखक राकेश कॉल की किताब 'द लास्ट क्वीन ऑफ़ कश्मीर' कोटा रानी के जीवन पर ही आधारित है. फिल्म की स्टारकास्ट और बाकी टीम का ऐलान भी जल्द किया जाएगा.

End of content

No more pages to load