Bollywood News


अजय देवगन करोड़ों की ये कार खरीदने वाले पहले भारतीय एक्टर!

रोहित शेट्टी की फिल्मों में बड़ी - बड़ी गाड़ियों के साथ एक्शन स्टंट्स करने वाले अजय देवगन रियल लाइफ में भी गाड़ियों के शौकीन हैं और कहते हैं की शौक बड़ी चीज़ है इसीलिए अजय भी अपनी गाड़ियों के बेड़े में एक नयी सुपर लक्ज़री कार शामिल करने वाले हैं.

हाल ही में मिली खबर के मुताबिक़ अजय ने अपने सुपर लक्ज़री गाड़ियों के कलेक्शन में दुनिया की सबसे महंगी गाड़ियों में से एक, ब्रिटिश कंपनी रोल्स रोयस की कार 'कुलिनन' को भी शामिल कर लिया है. ये कार भारत में अब तक सिर्फ 2 लोगों के पास है, 'रिलायंस इंडस्ट्रीज' के चेयरमैन मुकेश अम्बानी और 'टी सीरीज' के मालिक भूषण कुमार जिनके बाद अजय ये कार खरीदने वाले इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के पहले एक्टर और भारत के तीसरे शख्स होंगे.

रोल्स रोयस की 'कुलिनन' का बेस प्राइस इतना है की सुनने वाले का मुंह खुला रह जाए, 'कुलिनन' के लिए आपको 7 करोड़ रुपये का बेस प्राइस चुकाना होगा. ये कार ख़ास इसलिए है क्यूंकि इसे इसके हर खरीदार के मुताबिक डिजाईन किया जाता है. जी, जिसके बाद कार की कीमत और बढ़ सकती है और रोड और बाकी टैक्स चुकाने के बाद के बाद 15-20 प्रतिशत कीमत बढ़ना लाज़मी है.

अजय देवगन के कार कलेक्शन में इसके अलावा, 'लैंड रोवर', 'रेंज रोवर', 'मिनी कूपर', 'बीएम्डब्लू ज़ी 4' और भी कई गाड़ियाँ शामिल हैं. फ़िल्मी फ्रंट पर अजय अपनी अगली फिल्म 'मैदान' में भारतीय फुटबॉल टीम के 50 और 60 के दशक के कोच और भारतीय फुटबॉल टीम की आर्किटेक्ट कहे जाने वाले सय्यद अब्दुल रहीम के किरदार में नज़र आएँगे.

फिल्म का निर्देशन करेंगे बधाई को निर्देशक अमित शर्मा और फिल्म में अजय्के साथ लीड एक्ट्रेस का तौर पर पहली बार काम करेंगी साउथ इंडियन एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश. फिल्म अगले साल सिल्वर स्क्रीन पर देखने को मिले

End of content

No more pages to load