Bollywood News


फरहान अख्तर स्टारर 'तूफ़ान' की शूटिंग शुरू

फरहान अख्तर स्टारर 'तूफ़ान' की शूटिंग शुरू
काफी समय से इन्स्टाग्राम पर अपने वर्कआउट सेशंस के वीडियो फैन्स के साथ शेयर कर रहे फरहान अख्तर जिस फिल्म के लिए इतनी मेहनत कर रहे थे उसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है.

बात हो रही है फरहान की अगली फिल्म 'तूफ़ान' की जिसमे फरहान अख्तर एक बॉक्सर का किरदार निभाते नज़र आएँगे. फरहान इस फिल्म में पहली बार परेश रावल के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे जो की इस फिल्म में फरहान के किरदार के कोच के रूप में नज़र आएँगे.

फरहान ने फ़िल्म के क्लिपबोर्ड की तस्वीर इन्स्टाग्राम पर शेयर की-


2013 की फिल्म भाग मिल्खा भाग के दौरान भी फरहान ने 'मिल्खा सिंह' के किरदार को परफेक्ट बनाने के लिए जितनी मेहनत की थी उसी तरह फरहान ने 'तूफ़ान' के लिए भी कड़ी मेहनत की है, वे अपने वर्कआउट्स के भी कई वीडियोस फैन्स के साथ शेयर करते रहे हैं



बता दें, की फरहान अख्तर 'तूफ़ान' के ज़रिये निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा के साथ दूसरी बार एक स्पोर्ट्स फिल्म में काम कर रहे हैं इससे पहले भी दोनों 'भाग मिल्खा भाग' में साथ काम कर चुके हैं जिसमे फरहान भारत के मश्हूर एथलीट और 'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह के किरदार में नज़र आये थे.

फिल्म के निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा तूफ़ान को डायरेक्ट करने के साथ फरहान अख्तर और और रितेश सिधवानी के साथ मिलकर प्रोड्यूस भी करंगे. फिल्म की लीड एक्ट्रेस के नाम का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है. तूफ़ान अगले साल 8 माई रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load