संजय लीला भंसाली की इंशाअल्लाह से हाथ खींचने के बाद खबर आई थी की सलमान अगली ईद पर फैन्स के लिए अपनी सुपरहिट फिल्म 'किक' का सिक्वल लेकर आ सकते हैं लेकिन बाद में ये खबर भी सही नहीं साबित हुई ऐसे में बॉलीवुड की हवाओं से एक ताज़ा खबर उड़ कर सामने आ रही है.
सूत्रों की माने तो सलमान 'दबंग 3' के बाद अपनी 2009 की सुपरहिट फिल्म 'वांटेड' का सिक्वल लेकर आने की तयारी कर रहे हैं. 2009 में आई सलमान और आयशा टाकिया की इस फिल्म को प्रभु देवा ने डायरेक्ट किया था जो की फ़िलहाल सलमान के साथ दबंग 3 की शूटिंग कर रहे हैं.
तो ऐसे में अगर सलमान वांटेड का सिक्वल लेकर आते हैं तो यह देखना एक्साइटिंग होगा की इस बार फिल्म में उनकी लीडिंग लेडी कौन होगी और कहानी पिछली फिल्म से शुरू होगी या किसी नए बैकड्रॉप के साथ.
2009 में आई वांटेड सलमान के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई थी, फिल्म में सलमान और आयशा के साथ प्रकाश राज, महेश मांजरेकर और विनोद खन्ना ने भी एहम भूमिकाएं निभायी थी.
फ़िलहाल सलमान जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर दबंग 3 में एक बार फिर सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज़ खान, माही गिल और साथ ही किचा सुदीप और साई मांजरेकर के साथ दिखेंगे. फिल्म 20 दिसम्बर को रिलीज़ होगी.
वांटेड का सिक्वल लाएँगे सलमान खान?
Monday, September 02, 2019 12:30 IST


