Bollywood News


पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार में दिखी अनुष्का शर्मा !

अपने करियर में अलग - अलग तरह के सराहनीय किरदार निभा चुकी अनुष्का शर्मा अब हमें एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिख रही हैं.

जी, मगर अनुष्का का ये अवतार किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि एक टीवी एड के लिए है जिसमे अनुष्का पुलिस ऑफिसर बन कर एक घर में रेड मारती नज़र आ रही हैं जिसमे उनका सीरियस नहीं बल्कि मजाकिया अवतार दिख रहा है.

ये एड एक बाथरूम फिटिंग ब्रांड का है जिसमे अनुष्का घर में घुस कर कहती हैं की 'तलाशी का वारंट है, जिसके बाद वे अपनी टीम के साथ आगे बढती हैं और सस्पेंस का माहौल बनता नज़र आता है और अनुष्का का किरदार बाथरूम की तरफ खिंचा चला जाता है जिसके बाद अनुष्का अपने फनी अंदाज़ में बाथरूम का इंस्पेक्शन करती नज़र आती हैं जिसे देख कर वे मंत्रमुग्ध रह जाती हैं'.

एड में अनुष्का काफी फनी किरदार में नज़र आ रही हैं जिसे देख कर आपको भी आनंद आएगा, अनुष्का शर्मा ने अपने इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साथ एड का विडियो भी साझा किया, देखिये-



अनुष्का के फैन्स को ये एड काफी पसंद भी आ रहा है और विडियो पर कमाल के कमेंट्स भी आ रहे हैं. यह पहली बार है अनुष्का किसी फिल्म या एड के लिए पुलिस ऑफिसर के किरदार में नज़र आई हैं.

फिल्मों की बात करें तो ख़बरों के मुताबिक अनुष्का जल्द ही ऋतिक रोशन के साथ 'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक में नज़र आ सकती हैं. उनकी आखिरी फिल्म शाहरुख़ खान और कटरीना कैफ के साथ आनंद राय के निर्देशन में बनी 'जीरो' थी जिसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रेस्पौन्स नहीं मिला था.

End of content

No more pages to load